{"_id":"5ab540404f1c1bb9758b6f56","slug":"41521827904-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"षष्टमी पर चालीस हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
षष्टमी पर चालीस हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। चैत्र नवरात्र की षष्टमी पर करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि धाम में मत्था टेका। वहीं, पूर्णागिरि मेला के चलते टनकपुर नगर के अलावा नेपाल स्थित ब्रह्मदेव बाजार की भी रौनक बढ़ी है।
तीन मार्च से मां पूर्णागिरि धाम का मेला शुरू हो गया था। शुक्रवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। इस कारण उन्हें काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। उधर, शारदा घाट पर भी श्रद्धालुओं की स्नान के लिए भीड़ जुटी रही। मां के दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित मंदिर पहुंचे। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम एके चन्याल ने मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अग्रवाल सभा का भंडारा आज
टनकपुर (चंपावत)। अग्रवाल सभा शनिवार को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा आयोजित करेगा। सभा के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने बताया कि टनकपुर बैराज पर सुबह कन्या पूजन के बाद भंडारा आयोजित होगा।