{"_id":"5ab3f27c4f1c1b8e778b7097","slug":"41521742460-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान नहीं मिलने से पूर्व सैनिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान नहीं मिलने से पूर्व सैनिक परेशान
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सेना कैंटीन में सामान नहीं मिलने से पूर्व सैनिक, आश्रित और वीरनारियां परेशान हैं। पूर्व सैनिकों ने बैठक कर राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, सेना मुख्यालय समेत स्टेशन कमांडर बनबसा को ज्ञापन भेजकर कैंटीन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को पटरी पर लाने और सामान उपलब्ध कराने की मांग की है।
गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा-टनकपुर, पूर्व सैनिक कल्याण समिति खटीमा और नानकमत्ता की बैठक में बनबसा स्थित सीएसडी कैंटीन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई है। कहा कि कैंटीन में 10 से 15 दिनों तक ही सामान उपलब्ध रहता है। बनबसा के अलावा रुद्रपुर, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट आदि स्थानों से आने वाले पूर्व सैनिकों को बिना सामान लिए लौटना पड़ता है। इससे उन्हें दिक्कत होती है। बैठक में गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, पूर्व सैनिक कल्याण समिति नानकमत्ता अध्यक्ष धरम सिंह बिष्ट और खटीमा अध्यक्ष केएस खनका आदि मौजूद थे।