{"_id":"5aa6bfbe4f1c1b90778b51c6","slug":"41520877502-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुविधा शिविर में प्राप्त हुई तीन शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुविधा शिविर में प्राप्त हुई तीन शिकायतें
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला सभागार में आयोजित जन सुविधा शिविर में तीन शिकायतें प्राप्त हुई। इस मौके पर एडीएम हेमंत वर्मा ने अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्या का समय से समाधान करने शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई से अवगत कराने को कहा। कहा कि स्थानीय स्तर पर हल होने वाली समस्या शासन स्तर तक पहुंचेगी तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
सोमवार को आयोजित इस शिविर में मटेला के प्रकाश जोशी द्वारा गांव के परिसीमन किए जाने को लेकर दिए गए पत्र पर एडीएम ने कहा कि परिसीमन की कार्रवाई शासन के आदेशों के तहत वर्ष 2019 में होगी। पाटी में मनरेगा सहायक की नियुक्ति को लेकर त्रिलोक राम द्वारा की गई शिकायत पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए। जबकि चौकी में पेयजल समस्या को लेकर रमेश नाथ की शिकायत पर अधिशासी अभियंता पेयजल को तत्काल स्वयं जांच करने के आदेश दिए गए। जनशिविर में सीडीओ एसएस बिष्ट, सीएमओ डॉ.एमएस बोरा, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, ऊर्जा निगम के ईई राजेश कुमार,जल संस्थान ईई अशोक कुमार, लोनिवि बीसी पंत, जीबी जोशी, एनसी कोठारी, आरएस धामी आदि मौजूद थे।