{"_id":"5aa4171e4f1c1baf758b4b59","slug":"41520703262-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनाने पर युवती सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनाने पर युवती सम्मानित
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल की मौजूदगी में कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाने वाली स्कूटी चालक श्रेया पंत निवासी खटीमा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। युवती खुद तो हेलमेट पहनकर स्कूटी चला रही थी, उसके साथ पीछे बैठे युवक ने भी हेलमेट पहन रखा था। सड़क हादसों पर अंकुश के लिए ऐसी पहल सुरक्षा के लिए कारगर है। इससे हादसों में जानमाल की अधिक सुरक्षा हो सकती है। पुलिस ने इस तरह के सुरक्षात्मक कदमों को बढ़ावा देने की अच्छी पहल शुरू की है।