फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शत प्रतिशत धनराशि व्यय नहीं करने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

शत प्रतिशत धनराशि व्यय नहीं करने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 05 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
शत प्रतिशत धनराशि व्यय नहीं करने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
चंपावत।
डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने कहा है कि जिला योजना में जिन विभागों की ओर से मार्च तक शत प्रतिशत राशि व्यय नहीं की जाएगी उनको वार्षिक प्रविष्टि देते समय उनकी चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कर दी जाएगी। सोमवार को जिला योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि समय से धनराशि अवमुक्त किए जाने के बावजूद जिन विभागों की ओर से कार्यों में राशि व्यय करने में कोताही बरती जाएगी, उनकी चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित की जाएगी।


अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती ने बताया कि जिला योजना में शासन से अवमुक्त 29.18 करोड़ के सापेक्ष विभागों को शत प्रतिशत धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा 15 फरवरी तक 88 प्रतिशत तथा राज्य योजना में अवमुक्त राशि के सापेक्ष 89.01 प्रतिशत, केंद्र पुरोनिधानित योजना में 91 प्रतिशत की राशि व्यय कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिला योजना में आयुर्वेदिक, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, नलकूप खंड, दुग्ध विकास, सहकारिता, लघु उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, सेवायोजन, संस्कृति विभाग द्वारा शत प्रतिशत, अर्थ संख्या, खेलकूद, सूचना, युवा कल्याण, पर्यटन, मत्स्य, पशुपालन, सामुदायिक विकास, सिंचाई, लघु सिंचाई, वन व जल निगम द्वारा 92 प्रतिशत धनराशि व्यय की गई है। शेष विभागों की ओर से 15 फरवरी तक 80 प्रतिशत राशि व्यय की गई है। डीएम ने कम व्यय करने वाले विभागों को सख्त चेतावनी देते हुए अवशेष राशि व्यय करने और कार्यों में शिथिलता बरतने वाले विभागों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed