फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   4152 voters will vote for the first time

Champawat News: 4152 मतदाता करेंगे पहली बार मतदान

Tue, 16 Apr 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 16 Apr 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
4152 voters will vote for the first time
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि जिले में इस बार लोकसभा चुनाव में 18 से 19 आयु वर्ग के 4152 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा में 2,06,577 सामान्य मतदाता है। इसमें 1,07,889 पुरुष, 98,688 महिला, 2371 दिव्यांग मतदाता और 85 से अधिक आयु वर्ग के 1333 मतदाता है। इसके अलावा 3116 सर्विस मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सफल संपादन के लिए जिले में छह फ्लाइंग सर्विलांस टीम, 10 स्टेटिक सर्विलांस टीम, चार वीडियो सर्विलांस और दो वीडियो अवलोकन टीम बनाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन

--
चुनाव पर 28 माइक्रो ऑब्जर्वर रखेंगे नजर
चंपावत। लोकसभा चुनाव के लिए जनपद में 38 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। यह ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट मुख्य प्रेक्षक को प्रेषित करेंगे। इसके अलावा दोनों विधानसभा में आठ पुलिस चेक प्वाइंट और एक आबकारी चेक पोस्ट बनाया गया है। मतदान को सकुशल और शांतिपूर्ण स्वतंत्र ढंग से संपन्न कराने के लिए 13 जोनल मजिस्ट्रेट और 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed