फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गड्यूड़ा प्राइमरी के हर कक्ष में कूड़ेदान लगाए

गड्यूड़ा प्राइमरी के हर कक्ष में कूड़ेदान लगाए

Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गड्यूड़ा प्राइमरी के हर कक्ष में कूड़ेदान लगाए

विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। पाटी विकासखंड के गड्यूड़ा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर और आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के अलावा महिलाओं ने सफाई में हिस्सा लिया। बाद में विद्यालय मेें इको क्लब का गठन किया गया।

प्रधानाध्यापक शंकर सिंह अधिकारी ने बताया कि इको क्लब के माध्यम से साफ-सफाई के साथ ही जंगल को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। छात्र ललित कुंवर, पूजा गोस्वामी, प्रमोद कुमार, अमित सिंह, अंकित आर्या को कक्षावार इको क्लब का मॉनिटर बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानाध्यापक के अलावा मंजूषा आर्या, भागीरथी देवी, दीपा देवी क्लब के समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई। स्कूल में हर कक्षा के लिए अलग कूड़ेदान की व्यवस्था की गई। वहीं ग्रामीणों से घरों में सफाई के लिए अनिवार्य रूप से कूड़ादान बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुस्तकालय परिसर में पौधारोपण किया
चंपावत। चंपावत जिला पुस्तकालय परिसर की छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई की। पुस्तकालय प्रभारी केएस मेहता के अलावा यहां पढने वाले छात्र-छात्राओं ने परिसर के कूड़ा-करकट को एकत्र कर निस्तारित किया। बाद में यहां पौधारोपण भी किया गया। पुस्तकालय में किताब पढने आने वाले छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के बाद इस मुहिम को शुरू किया है। गौरतलब है कि जिला पुस्तकालय में फिलहाल कोई स्वच्छक नहीं होने से परिसर में अक्सर गंदगी रहती है। जिसे संवारने के लिए ये पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed