{"_id":"5984a9bf4f1c1bc0048b45ee","slug":"41501866431-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी छात्रावास गेट से कूड़ाघर हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी छात्रावास गेट से कूड़ाघर हटाने की मांग
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने छात्रावास के गेट के पास नगर पालिका द्वारा बनाए कूड़ाघर को हटाने की मांग की है।
उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि छात्रावास के गेट पर कूड़ा एकत्र होने से वातावरण दूषित हो रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से उनकी सेहत पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रावास के पास से कूड़ाघर हटाने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन से आग्रह किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ज्ञापन देने वाली छात्राओं में सुनीता जोशी, निशा कापड़ी, अंकिता विश्वकर्मा, मनीषा विश्वकर्मा आदि शामिल थीं।