{"_id":"5969023d4f1c1b1c678b4776","slug":"41500054077-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के मुख्यअभियंता ने किया शारदा बैराज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के मुख्यअभियंता ने किया शारदा बैराज का निरीक्षण
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
यूपी सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता भूपेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को शारदा बैराज और नहर के रखरखाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों से बैराज एवं नहर हेड रेगुलेटर के संचालन के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
करीब नौ दशक पुराने शारदा बैराज की हालत और रखरखाव कार्यों का जायजा लेने यहां पहुंचे यूपी सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने शुक्रवार को बैराज, शारदा नहर के साथ ही पिछले दिनों हुए विभिन्न मरम्मत के कार्यों का भी जायजा लिया। बैराज गेट खुलने के समय आदि की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को रेड अलर्ट पर नियमानुसार बैराज गेट बंद रखने के निर्देश भी दिए। मुख्य अभियंता ने इस वर्ष नदी में अब तक के जलस्तर और क्षेत्र में हो रही बारिश के अलावा शारदा नहर और नेपाल चैनल में पानी छोड़ने के संबंध में भी जानकारी ली। बता दें कि शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक होने पर बैराज पर रेड अलर्ट कर वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाता है। इस दौरान मरीजों और सुरक्षा बलों के वाहनों के लिए ही गेट खोले जाते हैं। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एके सैंगर, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, एसडीओ बनबसा एनसी पंत आदि मौजूद थे।