फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पांच जुलाई को उपवास रखेंगे किसान

पांच जुलाई को उपवास रखेंगे किसान

Sat, 01 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पांच जुलाई को उपवास रखेंगे किसान
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। यूनियन ने पांच जुलाई को तहसील परिसर पर सामूहिक उपवास रखने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामलीला मैदान में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले भर के किसानों ने ऋण माफी न करने पर राज्य सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि सीमावर्ती और पिछड़ा जिला होने के बावजूद सरकार लगातार चंपावत जिले के किसानों की अनदेखी कर रही है। उप्र सहित कई राज्यों की सरकारों ने किसानों को दर्द को समझते हुए किसानों के ऋण माफी का एलान कर दिया है, लेकिन उत्तराखंड की भाजपा सरकार गरीबों की ओर पीठ किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में किसानों ने पांच जुलाई को तहसील परिसर लोहाघाट में एक साथ सामूहिक उपवास करने का निर्णय लिया। इस मौके पर चंद्रदत्त जोशी, निलाप सिंह बिष्ट, श्याम राम, राजेश चौबे, कैलाश महर, गिरीश, रमेश राय, मंटू राय, हंसादत्त पांडेय, धीरज मुरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed