फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   400 m en Swanala Max muere en una zanja profunda, 10 muertos

स्वांला में 400 मी. गहरी खाई में गिरी मैक्स, 10 की मौत 

Wed, 07 Feb 2018 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Wed, 07 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
400 m en Swanala Max muere en una zanja profunda, 10 muertos
स्वाला के समीप खाई में गिरे वाहन की बॉडी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चंपावत।टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्वांला मंदिर के पास बुधवार सुबह 5:50 बजे एक मैक्स (सवारी वाहन) करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में मैक्स में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 300 मीटर की परिधि में बिखरे शव इस कदर क्षत-विक्षत थे कि उनकी शिनाख्त होना बेहद कठिन हो गया। खबर लिखे जाने तक छह शवों की ही शिनाख्त हो सकी है। मृतक लोहाघाट, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी के रहने वाले थे।

खाई से शवों को निकालने के लिए पुलिस और बचाव टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अपराह्न एक बजे बाद सभी दस शवों को खाई से सड़क पर लाया जा सका। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत की टीम मौके पर पहुंची। चढ़ाई में आ रही जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स (यूके 05/1196) बुधवार सुबह 5:50 बजे स्वांला मंदिर के समीप हवा में कई पलटियां खाने के बाद चार सौ मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई। इससे जीप के परखचे उड़ गए, जबकि चालक सहित जीप में सवार सभी दस लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात पुरुष, एक बच्चा, दो महिलाएं शामिल हैं। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां पर्याप्त चौड़ाई है, लेकिन सड़क में खाई की तरफ पैरापिट नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वांला के प्रधान नवीन भट्ट और स्वांला मंदिर के पुजारी भुवन चंद्र मुरारी ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। 30 मिनट के भीतर 21 किमी दूर चल्थी पुलिस चौकी से प्रभारी पीआर विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल पहुंचा। इसके बाद जिला मुख्यालय से एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीओ पीएस कफलिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, तहसीलदार गोविंद प्रसाद, आरआई आरएम पांडेय आदि के नेतृत्व में आपदा राहत और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के साथ मिलकर शवों को निकालने का अभियान चलाया। गहरी खाई और खतरनाक रास्ता होने के कारण राहत टीम को करीब एक किमी दूर स्वांला गांव के पास से तीन किमी का ढलान तय कर शवों को रस्सों और स्ट्रेचर के सहारे खाई से निकालना पड़ा। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया जा सका। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद छह शवों को परिजनों को सौंपा गया। चार शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इन्हें लाशघर में रखा गया है।



स्वांला हादसे के मृतक (जिनकी शिनाख्त हो गई है) 
1.चालक: बसारत अंसारी पुत्र अब्दुल रईस, लुंठुयूड़ा, पिथौरागढ़।
2. आशीष पटवा (24) पुत्र मोहन पटवा, पुराना बाजार, पिथौरागढ़।
3. गंगा देवी (55) पत्नी मोती राम, बिंडा तिवारी, दिगालीचौड़, लोहाघाट।
4. पीयूष (10) पुत्र राकेश कुमार, बिंडा तिवारी, दिगालीचौड़, लोहाघाट।
5. किशोर पांडेय (29) पुत्र जगदीश पांडेय, बगोटी कांडा, लोहाघाट।
6. गौरव पांडेय पुत्र गोविंद बल्लभ पांडेय, मडलक बगोटी (चंपावत) और हाल निवासी सैनिक कॉलोनी, हरिपुर नायक हल्द्वानी।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गमगीन हुआ माहौल
चंपावत में शवों के पहुंचते ही पोस्टमार्टम हाउस में लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। कई मृतकों के परिजनों के पहुंचने से माहौल बेहद गमगीन हो गया। जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर आरपी खंडूरी, उदय शंकर और एचएस ऐरी ने सभी शवों का पोस्टमार्टम किया।


आईडी मिलने से मृतक बता दिया, बाद में किया सुधार
दुर्घटनाग्रस्त मैक्स (जीप) में एक व्यक्ति का परिचय पत्र मिलने से उसे भी मृत मान लिया गया। पुलिस प्रशासन काफी देर तक इस व्यक्ति को भी मृत में गिन रहा था और उसका नाम बाकायदा मृतकों की सूची में शामिल कर लिया गया था, लेकिन बाद में जानकारी लगने पर उसने इस गलती को सुधारा। हुआ यह कि बगोटी लोहाघाट के किशोर पांडेय के भाई दीपक पांडेय पहले जीप में बैठे थे, लेकिन बाद में दीपक और किशोर पांडेय के परिजन जीप से पहले जाने वाली किसी कार में सवार होकर लोहाघाट को चल दिए। कार में जगह नहीं होने पर किशोर पांडेय कार के बजाय हादसे वाली जीप में बैठे रहे। दीपक पांडेय की एक आईडी जीप में रह गई। जिसके आधार पर पुलिस उन्हें भी मृत मान बैठी। अलबत्ता बाद में इसमें सुधार किया गया। मृतकों की सूची में से उनका नाम हटाया गया।

डीएनए के लिए सैंपल लिए
स्वांला जीप हादसे में दस मृत लोगों में से चार की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम करने के बाद इन चार लोगों के शव 72 घंटे तक लाशघर में रखे जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमएस बोहरा ने बताया कि पहचान करने के लिए इन चारों शवों के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को डीएनए परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।


एनएच के ठेकेदार पर कार्रवाई होगी : एसपी
स्वांला मंदिर के नजदीक बारहमासी सड़क निर्माण के लिए चल रहे काम से सड़क पर गिरे मलबे को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि काम करा रही कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एआरटीओ रश्मि भट्ट ने भी हादसे की वजह जानने के लिए परिवहन विभाग के परिवहन कर अधिकारी वीके सिंह को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed