{"_id":"571118ec4f1c1bd60d4a6b38","slug":"35-thousand-devotees-had-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर 35 हजार भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर 35 हजार भक्तों ने किए दर्शन
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
35 हजार भक्तों ने किए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि धाम में शुक्रवार को रामनवमी पर श्रद्धालुओं मां के दर्शन किए। 24 घंटे में करीब 35 हजार भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पानी के संकट के मद्देनजर जलापूर्ति व्यवस्था पर निगरानी के लिए विभाग के जेई ने मेला क्षेत्र में डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेले में हर दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को रामनवमी पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना रहा, लेकिन नवरात्र के अन्य दिनों की अपेक्षा कन्या पूजन के चलते आज भीड़ कम रही। इधर देवी भक्तों ने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के अलावा शारदा बैराज, शारदा स्नानघाट और बूम घाट में जगह-जगह भंडारे लगाकर श्रद्धालुओं को भोजन कराया। नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। महेंद्रनगर के व्यापारी महेंद्र ठकुराठी ने भी बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भंडारा लगाकर यात्रियों को भोजन कराया।
विज्ञापन
इधर पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में गहरा रहे पानी के संकट को देखते हुए जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता बीएस कुवार्बी ने जलापूर्ति व्यवस्था पर निगरानी को मेला क्षेत्र में डेरा जमा लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पानी की उतनी किल्लत नहीं है, लेकिन गर्मी पड़ने पर स्रोतों में पानी घटने पर पानी का संकट पैदा हो सकता है। इससे निपटने के लिए विभाग ने टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
विज्ञापन