फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   13 दिन बाद भी मंदिर से हुई चोरी का खुलासा नहीं

13 दिन बाद भी मंदिर से हुई चोरी का खुलासा नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
13 दिन बाद भी मंदिर से हुई चोरी का खुलासा नहीं
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र के लोगों की आस्था के केंद्र लड़ीधुरा स्थित भगवती मंदिर में हुई चोरी का 13 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने और मुकदमा दर्ज नहीं होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द चोरी का खुलासा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी का कहना है कि चार अप्रैल को चोरों ने लड़ीधुरा के मां भगवती मंदिर के भंडार कक्ष का ताला काटकर पीतल का तौला, तांबे का परात, तांबे का कलश, कांसे का थाल चोरी कर लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को लिखित रूप से देने के बाद भी न तो चोरी का खुलासा हुआ है और न ही पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश अधिकारी, लोकमान अधिकारी, महेंद्र अधिकारी, खीम अधिकारी, लाल सिंह अधिकारी, त्रिलोक अधिकारी, नारायण सिंह आदि शामिल थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष खत्री से जानकारी चाहने पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं करने से पुलिस का पक्ष पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed