{"_id":"5c114ea0bdec2241454bc6e6","slug":"31544638112-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनने से धौनी सिलिंग के ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनने से धौनी सिलिंग के ग्रामीणों में गुस्सा
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे लुपड़ा गांव से धौनी सिलिंग तक की 6.75 किमी लंबी सड़क निर्माण को लेकर हो रही देरी से ग्रामीणों में नाराजगी है। विवाद के चलते सड़क निर्माण मेें अड़चन आ रही हैै। इसे लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए विवादों को सुलझाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि 2013 में लुपड़ा से धौनी सिलिंग मोटर मार्ग के लिए दोनों गांवों (लुपड़ा और धौनी सिलिंग) ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया था। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) से एक किमी सड़क कटिंग का काम भी किया गया था। 2013 में अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के बावजूद लुपड़ा गांव के लोग जल स्रोत और पेयजल लाइन को मुद्दा बनाकर सड़क निर्माण में अड़चन लगा रहे हैं।
विवाद को सुलझाने के लिए सात दिसंबर को लोहाघाट के एसडीएम ने मौका मुआयना भी किया था। ग्रामीण दीवान सिंह धौनी, खीम सिंह धौनी, राजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, होशियार सिंह, राम सिंह, जीत सिंह, पूरन राम, दीवान राम, माधोराम, हरीश राम ने मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उधर चंपावत की एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने विवाद सुलझा कर निर्माण कार्य शुरू करवाने की बात कही है।