{"_id":"5c02c627bdec2241a87496c1","slug":"31543685671-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृत रोड को निर्माण शुरू होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृत रोड को निर्माण शुरू होने का इंतजार
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। स्वीकृति के बावजूद भी धौन रोड (स्वांला) से बड़ोली तक 6.55 किमी सड़क का काम शुरू नहीं हो सका है। लोगों ने काम जल्द शुरू नहीं होने पर आने वाले लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर धौन के पास से बड़ोली गांव तक की सड़क को तीन साल पहले मंजूर मिली थी। मगर रोड का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।
इसके चलते बड़ोली गांव के लोगों को रोड तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर चढ़ाई तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से उत्पादों को रोड तक पहुंचना कठिन हो रहा है। वहीं क्षेत्र के विकास कार्य भी बाधित हैं। 4.42 करोड़ रुपये लागत से बनने वाली यह सड़क मझेड़ा और बड़ोली गांव में लंबे समय से समरेखन विवाद के चलते लटकी थी। विवाद के हल के लिए जांच भी कराई गई, मगर इससे भी मामला नहीं सुलझा।
उधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता वैभव गुप्ता का कहना है कि सड़क की तकनीकी और वित्तीय निविदाएं हो चुकी हैं। निविदा को मुख्यालय के स्तर से फाइनल किया जा रहा है। साथ ही वन अनापत्ति दूर कर पेड़ों को काटने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।