{"_id":"5ba52266867a557ff666b8d1","slug":"31537548902-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होगा आयुष्मान योजना का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होगा आयुष्मान योजना का आगाज
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। निर्धन और कमजोर वर्ग को मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के लिए केंद्र की आयुष्मान योजना का चंपावत जिले में 23 सितंबर से शुभारंभ होगा। जिला अस्पताल में योजना का श्रीगणेश विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी करेंगे।
आयुष्मान योजना के अंतर्गत चयनित परिवारों को एक साल में पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना (एसईसीसी) सर्वेक्षण 2011 के आधार पर चंपावत जिले में 12854 (10844 ग्रामीण तथा 2010 शहरी) परिवारों को आयुष्मान योजना के लिए चयनित किया गया था। सत्यापन के बाद ये संख्या 9829 (ग्रामीण क्षेत्र में 8395 व शहरी क्षेत्र में 1434) रह गई।
नोडल अधिकारी सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रश्मि पंत ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज के लिए चंपावत जिले में तीन सरकारी अस्पतालों (चंपावत जिला अस्पताल, लोहाघाट सीएचसी और टनकपुर संयुक्त अस्पताल) में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। मरीजों की मदद के लिए हर अस्पताल में आरोग्य मित्रों की तैनाती की गई है।