फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   क्षैतिज आरक्षण से वंचित किए जाने पर जताई नाराजगी

क्षैतिज आरक्षण से वंचित किए जाने पर जताई नाराजगी

Fri, 09 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
क्षैतिज आरक्षण से वंचित किए जाने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
चंपावत। राज्य आंदोलनकारियों में क्षैतिज आरक्षण से वंचित किए जाने से गहरी नाराजगी है। इसके लिए उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा और कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने गैरसैण में होने वाले आगामी विधानसभा सत्र में इस आशय का बिल पास करने की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।


शुक्रवार को यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख भगीरथ भट्ट और बसंत तड़ागी के संचालन में हुई बैठक में आंदोलनकारियों ने भाजपा और कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उनका कहना था कि आरक्षण से वंचित होने के लिए सरकार की नाकामी जिम्मेदार है। यदि समय से इस आशय का कानून बना दिया जाता तो आज राज्य आंदोलनकारी अपने आप को ठगा महसूस नहीं करते। उन्होंने क्षैतिज आरक्षण पर आगामी विधानसभा सत्र में कोई ठोस निर्णय नहीं लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, हरगोविंद बोहरा, मोहन सिंह चौधरी, डीके पांडेय, ललित गोस्वामी और सुनील गड़कोटी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed