{"_id":"5a773beb4f1c1ba3268b857d","slug":"31517763563-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीसरी आंख से होगी चंपावत की निगाहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीसरी आंख से होगी चंपावत की निगाहबानी
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय चंपावत की निगाहबानी अब तीसरी आंख करेगी। इसके लिए चंपावत में क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) लगाने का काम चल रहा है। सीसीटीवी लगाने का काम तकरीबन पूरा कर लिया गया है। अगले दो दिन में इनका विधिवत श्रीगणेश होगा।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंपावत की सुरक्षा के मद्देनजर चार सीसीटीवी लगाए गए हैं। गोरलचौड़ मार्ग, खड़ी बाजार, मुख्य बाजार और टनकपुर रोड में इनको लगाया गया है। सीसीटीवी का नियंत्रण कोतवाली के जरिए होगा। बताया गया कि अगले दो दिनों में सीसीटीवी बाकायदा काम करना शुरू करेंगे। इसके काम करने से असामाजिक तत्व और अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
टनकपुर, बनबसा और लोहाघाट के बाद चंपावत चौथा शहर है, जहां सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। जिले के दोनों विधायकों ने सीसीटीवी लगाने के लिए विधायक निधि से धन दिया हैै। एसपी ने बताया कि पाटी, पंचेश्वर (किमतोली), तामली व रीठा साहिब थाने के अंतर्गत भी जल्द ही सीसीटीवी लगाए जाएंगे।