{"_id":"5a3e8e754f1c1bd1408be906","slug":"31514049141-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकटाव रोकथाम के लिए वायरक्रेट बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकटाव रोकथाम के लिए वायरक्रेट बनाएं
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। हुड्डीनदी से बरसात में होने वाले भूकटाव की रोकथाम के लिए आनंदपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बरसात से पहले नदी तट पर सुरक्षा के उपाय करने की मांग की गई है। साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा मनमाने ढंग से किए जा रहे कार्यों पर आपत्ति जताई। उन्होंने निर्धारित जगहों पर सुरक्षा कार्य न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामसभा चंदनी के आनंदपुर वासियों का कहना थ्ज्ञा कि बनबसा के पश्चिमी छोर पर बहने वाली हुड्डी नदी बरसात में ग्रामीण तट पर भूकटाव करती है। इससे गांव के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। जिस कारण भूकटाव वाले क्षेत्रों में वायरक्रेट बनाया जाना बेहद जरूरी हैं। ज्ञापन में लिखा है कि सिंचाई विभाग स्वीकृत क्षेत्र को छोड़ अन्यत्र सुरक्षा कार्य कर रहा, जो गलत है। ज्ञापन देने वालों में राजू खत्री, जगदीश चंद, नरेश चंद, रमेश चंद, अशोक चंद, चंद्री चंद, प्रेम चंद, जनक चंद आदि थे।