{"_id":"5a3690aa4f1c1bd1408bd663","slug":"31513525418-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागोठ में घुसा हाथियों का झुंड, फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागोठ में घुसा हाथियों का झुंड, फसल रौंदी
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। जंगल से लगे नयागोठ गांव में शनिवार रात को घुसे हाथियों के झुंड ने आधा दर्जन काश्तकारों की करीब पांच बीघा भूमि में लगी गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। हाथियों की दस्तक से गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात को आए हाथियों के झुंड ने भवन सिंह धामी, दिनेश वर्मा, कमल जोशी, भवान राम, पप्पू बोहरा और बलवंत सिंह बोहरा की करीब पांच बीघा में लगी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया।
जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान रेनू देवी, थ्वालखेड़ा के पूर्व प्रधान सतीश पांडेय आदि ने जहां वन विभाग से वन्यजीवों की दस्तक रोकने को उचित कदम उठाने की मांग की है, वहीं प्रशासन से मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सुरक्षा दीवार को भी शीघ्र निर्माण शुरू कराने की मांग की है।