{"_id":"59dd09114f1c1bb6678b527b","slug":"31507658001-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दबोचा जा सका आरोपी, आज से कार्य बहिष्कार करेंगे लोनिवि कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दबोचा जा सका आरोपी, आज से कार्य बहिष्कार करेंगे लोनिवि कर्मी
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं दबोचा जा सका आरोपी, आज से कार्य बहिष्कार करेंगे लोनिवि कर्मी
ईई से अभद्रता करने के आरोपी भाजयुमो कार्यकर्ता की गिरफ्तारी नहीं
7 अक्तूबर को हुई थी वारदात
लोहाघाट (चंपावत)। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी पंत के साथ सात अक्तूबर को हुई अभद्रता के आरोपी भाजयुमो कार्यकर्ता सूरज ढेक की अब तक गिरफ्तारी न होने से विभागीय अधिकारियों व कर्मियों में नाराजगी है। कर्मियों ने डीएम व मुख्य अभियंता और विभागाध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर आरोपी को 10 अक्तूबर मंगलवार तक गिरफ्तार नहीं करने पर 11 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार पर जाने की चेतावनी दी थी। फरार आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन हाथ फिलहाल खाली है।
मंगलवार को लोनिवि के अभियंताओं और कर्मचारियों की सहायक अभियंता शिवाकर चौरसिया की अध्यक्षता और गोविंद सिंह रावल के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सात अक्तूबर को विभिन्न कार्यों की निविदाएं डाली जानी थी, लेकिन निविदा डाले जाने का समय बीतने के बाद करीब 12.35 बजे सूरज ढेक ईई कक्ष में गए और फिर से निविदा पेटी खोलने के लिए कहने के साथ अभद्रता और अपशब्द कहने लगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इधर थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल का कहना है कि आरोपी सूरज ढेक का मोबाइल बंद चल रहा है। पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश में जुटी है। बैठक में ईई बीसी पंत, एई बीएस बोहरा, शिवाकर चौरसिया, पीएल वर्मा, निर्मल सिंह मेहता, निर्मल कुमार, नंदाबल्लभ जोशी, बलवंत सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो