{"_id":"59d51d414f1c1bcf538b5b0c","slug":"31507138881-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन एकल मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन एकल मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता जारी है। स्टेडियम के इन डोर मैदान में चल रही प्रतियोगिता के तहत बुधवार को एकल और युगल मुकाबलों के साथ ही युगल वर्ग का एक सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा ने जीपीजी कॉलेज रामनगर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
महिला एकल वर्ग के मुकाबलों में नैनीताल की भूमिका ने महिला कॉलेज हल्द्वानी की अनामिका को हराया। इसके अलावा अल्मोड़ा की पूजा धामी ने टनकपुर की दीप्ती, काशीपुर की श्रेया जोशी ने हल्द्वानी की गुजन मनराल, रामनगर की प्रियंका पाल ने हल्द्वानी की तनुजा गोसाई, काशीपुर की प्रियंका ने टनकपुर की लक्ष्मी, अल्मोड़ा की निर्मला ने महिला कॉलेज हल्द्वानी की दिया सुयाल, हल्द्वानी की सोना ने काशीपुर की वाणी जोशी, पिथौरागढ़ की प्रीति ने रानखेत की शिला आर्य, रामनगर की पूजा पाल ने महिला कॉलेज हल्द्वानी की प्रियंका चौधरी, नैनीताल की आकांक्षा ने टनकपुर की नेहा जोशी, पिथौरागढ़ की शकुंतला ने नैनीताल की भूमिका, हल्द्वानी की गुंजन मनराल ने अल्मोड़ा की पूजा धामी, रामनगर की प्रियंका पाल ने काशीपुर की प्रियंका, अल्मोड़ा की निर्मला ने नैनीताल की हर्षिता, अल्मोड़ा की विपलवी ने हल्द्वानी की सोना, पिथौरागढ़ की प्रीति कार्की ने रामनगर की पूजा पाल, रामनगर की कृति अग्रवाल ने रानीखेत की चेतना बिष्ट एवं पिथौरागढ़ की नेहा राठौर ने नैनीताल की आकांक्षा का हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा, मनिदेव भारद्वाज, गौरव जोशी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जेजेएस मेहता, डा. संतोष कुमार, लोकेश पांडेय, हरीश पाठक, लक्ष्मण सिंह पाटनी आदि सहयोग दे रहे हैं।