{"_id":"59d51d3f4f1c1bd0538b5bd6","slug":"31507138879-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में डूबे पीलीभीत के युवक की लाश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में डूबे पीलीभीत के युवक की लाश बरामद
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में डूबे आवास विकास कालोनी पीलीभीत निवासी अमित रावत (28) पुत्र राकेश कुमार रावत का शव बरामद हो गया है। बुधवार को चौथे दिन शव टनकपुर बैराज के पास उतराता मिला। परिजनों द्वारा पहचान करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अमित रावत एक अक्तूबर को दोस्तों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। पूर्णागिरि मार्ग पर स्थित बूम घाट में नहाते वक्त अमित नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आकर डूब गया था। जल पुलिस के तैराकों के अलावा स्थानीय तैराक घटना के बाद से उसे खोजने में जुटे थे। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अमित का शव बुधवार सुबह बैराज के पास नदी में उतराता मिला, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।