{"_id":"5984a9bc4f1c1bb3258b486d","slug":"31501866428-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि क्रमांक दो में संस्कृत भाषा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि क्रमांक दो में संस्कृत भाषा का शुभारंभ
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में संस्कृत भाषा सप्ताह शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या रंजना बरफाल ने किया।
उन्होंने बताया कि शनिवार से छात्र छात्राओं की संस्कृत भाषा में विभिन्न प्रतियोगिताएं आरंभ होंगी। कहा कि केवि संगठन के निर्देश पर सप्ताह भर संस्कृत भाषा सप्ताह मनाते हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कहा कि बच्चों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि पैदा करने को लेकर संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान बच्चों द्वारा संस्कृत भाषा में प्रार्थना, छात्र प्रतिज्ञा, सुविचार, समाचार प्रस्तुत किए जाएंगे। श्लोक गायन, सुविचार संग्रह, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।