{"_id":"596a5a804f1c1bf32f8b472d","slug":"31500142208-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में रूरल ओलंपिक गेम्स के लिए ट्रायल कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में रूरल ओलंपिक गेम्स के लिए ट्रायल कल से
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। हल्द्वानी के शेमफोर्ड स्कूल में 17 और 18 जुलाई को रूरल ओलंपिक खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। रूरल ओलंपिक के उत्तराखंड मैनेजर योगाचार्य हेमंत जोशी ने बताया कि खेलों की आधुनिक तकनीकि यों से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए राज्य के विभिन्न स्कूलों के वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो अंडर-19, क्रिकेट अंडर-17 तथा शतरंज एवं टेबल टेनिस के खिलाड़ी ट्रायल दे सकते हैं।
ट्रायल 12 से 19 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी शैम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं। प्रतिभागी अपने साथ विद्यालय का पहचान पत्र अवश्य लाएं। ट्रायल से चयनित प्रतिभागी मथुरा में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले रूरल ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करेंगे।