फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सूखीढांग क्षेत्र में बरसात के बाद भी पेयजल को हाहाकार

सूखीढांग क्षेत्र में बरसात के बाद भी पेयजल को हाहाकार

Mon, 03 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सूखीढांग क्षेत्र में बरसात के बाद भी पेयजल को हाहाकार

विज्ञापन
चंपावत।
चंपावत- टनकपुर मार्ग स्थिति सूखीढांग और बृजनगर कस्बे में बरसात के बाद भी पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाई गई पेयजल योजनाएं शोपीस बनी हुई हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी पेयजल समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान की लचर कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए 24 घंटे के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि सूखीढांग क्षेत्र में पेयजल लाइनों का जाल बिछा है। योजनाओं के निर्माण में लाखों का बजट खर्च हुआ है। क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति के लिए दोगाड़-बृजनगर-बमनजौल प्रथम और द्वितीय, बृजनगर पंपिंग योजना कांडा -बृजनगर- श्यामलाताल समेत कई पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ये योजनाएं ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही हैं। इनकी लाइनें आए दिन टूटती रहती हैं। लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों और गाड़ गधेरों पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सूखीढांग, तिमला, बृजनगर, आमखर्क, सिलाड़, कटूजापानी, देक्यूड़ा के करीब एक हजार से अधिक की आबादी पिछले कई दिनों से नौलों, हैंडपंपों और तालाबों का दूषित पानी पीने को मजबूर है।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में ग्रामीण नवीन उपाध्याय, विष्णु दत्त जोशी, दिलदार धामी, बहादुर सिंह, योगेश बिष्ट, श्याम दत्त, महेश चंद्र, नीरज जोशी, संजय, सुरेंद्र राणा आदि ने जल संस्थान के प्रति रोष प्रकट करते हुए 24 घंटे के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु न किए जाने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed