{"_id":"594d4d484f1c1bce5e8b4702","slug":"31498238280-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में लोगों को कानूनी जानकारियां दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में लोगों को कानूनी जानकारियां दी
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गढ़ीगोठ क्षेत्र में आयोजित शिविर में लोगों को कानूनी जानकारियां दी गई। इस मौके पर लोगों को लघु कानूनी पुस्तिकाएं भी वितरित की गई। शिविर में 75 ग्रामीणों के पेंशन से जुडे़ मामलों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया गया। पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक कराए गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की। अधिकांश मरीजों में खांसी, रक्तचाप, एलर्जी, खुजली और जोड़ों के दर्द की शिकायत पाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलबी अर्जुन सिंह ने लोगों को विभिन्न कानूनी जानकारियां दी। शिविर में डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. सुरेश कश्यप, डॉ. प्रीति दिनकर, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी सहायक समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र चंद्र, एएनएम कमला चंद, फार्मेसिस्ट अनिल गड़कोटी, अमित जोशी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गणेश चंद आदि ने सहयोग दिया।