फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   31 Complete construction work

31 तक पूरा करें निर्माणाधीन कार्य

Sat, 22 Aug 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 22 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में सीडीओ एसएस पांगती ने अधिकारियों से लोगों को दिमागी तौर पर स्वच्छता के प्रति तैयार करने को कहा है। शनिवार को हुई बैठक में उन्होंने समिति द्वारा संचालित कार्यों के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय पेयजल आपूर्ति एवं राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल गुणवत्ता अनुश्रवण कार्यक्रमों की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने निर्माणाधीन शौचालयों में बिजली और पानी के संयोजन अनिवार्य रूप से लगाने को कहा। साथ ही इन सुविधाओं से वंचित शौचालयों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण करने के साथ ही सभी निर्माणाधीन कार्यों को 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वजल के परियोजना प्रबंधक एमके गर्ग ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले को प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 2031 में से 548 शौचालय का निर्माण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 26.98 फीसदी है तथा जिला राज्य में पहले स्थान में है।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीण समुदाय को पेयजल गुणवत्ता और जल जनित रोगों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। बैठक में परियोजना निदेशक केएन तिवारी, सीएमओ डा.प्रवीण कुमार, डीपीआरओ सुरेश प्रकाश बैनी, जल संस्थान के ईई पीसी करगेती, एई विशाल कुमार, मदन मोहन शर्मा, जल निगम के राजेश गुप्ता, रेंजर एमएम भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल क्रांति योजना में चयनित हुआ जिला
केंद्र सरकार की जल क्रांति योजना के तहत चंपावत जिले का चयन किया गया है, जिसके तहत जल्द ही जिले में जल ग्राम का चयन किया जाना है। योजना के तहत जल संरक्षण के कार्य होंगे। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत चंपावत से चार, बाराकोट से छह, पाटी और लोहाघाट विकासखंड से नौ-नौ तोकों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed