{"_id":"5e063c218ebc3e87f0307288","slug":"306-gram-pradhan-have-taken-oath-champawat-news-hld367250385","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में शपथ ले चुके हैं 306 ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में शपथ ले चुके हैं 306 ग्राम प्रधान
विज्ञापन
पाटी में पद की शपथ लेतें ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चारों ब्लॉक मुख्यालयों और न्याय पंचायतों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। उप चुनाव के बाद जिले की 313 में से 306 ग्राम पंचायतों का गठन हो चुका है।
शुक्रवार को चंपावत में बीडीओ पूरन सिंह रावत, लोहाघाट में एमसी परंगाई, बाराकोट में संजय आर्या और पाटी में बीडीओ डॉ. अमित ममगाईं ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को अपने-अपने ब्लॉक सभागार में शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, रूप सिंह, प्रकाश जोशी शूल आदि मौजूद थे। जिले के सभी 24 न्याय पंचायतों केंद्रों में 1107 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
वहीं अब भी सात ग्राम पंचायतों का (हरम, गुरखोली गूंठ, रमैला, छतकोट, कलीगांव, सूंगरखालद व नदेड़ा) का गठन नहीं हो सका है। बाराकोट ब्लाक की आरक्षित सूंगरखाल और नदेड़ा ग्राम प्रधान की कुर्सी उप चुनाव के बाद भी खाली रही। कलीगांव में ग्राम प्रधान पद पर तो निर्विरोध निर्वाचन हुआ लेकिन यहां एक भी सदस्य नहीं भरा गया है। जबकि शेष चार ग्राम पंचायतों में दो-तिहाई सदस्यों के पद नहीं भरे जाने से इन पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है।

चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड में शपथ ग्रहण करते पंचायत प्रतिनिधि।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत ब्लाक में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाते बीडीओ पूरन सिंह रावत।- फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन