फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat offered prayers to his wife at Maa Purnagiri Dham.

Champawat: कुमाऊं कमिश्नर ने पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की, 30 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई मां के दरबार में हाजिरी

Wed, 27 Mar 2024 04:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Wed, 27 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

मां पूर्णागिरि धाम में मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सपत्नी पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। पहले दिन धाम में आस्था का सैलाब मां के दर्शन के लिए उमड़ा और करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat offered prayers to his wife at Maa Purnagiri Dham.
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम में मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सपत्नी पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। पहले दिन धाम में आस्था का सैलाब मां के दर्शन के लिए उमड़ा और करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मेला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रैन बसेरा, अस्पताल, पुलिस चौकी आदि बनाए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि, इस बार प्रशासन की ओर 15 जून तक मेले की अवधि निर्धारित की गई है। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे ठुलीगाड़ मुख्य गेट पर पुरोहित भुवन पांडेय ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और उनकी पत्नी को मां की पूजा-अर्चना कराई। बाद में आयुक्त ने जगह-जगह व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। शुभारंभ पर मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इस बार और बेहतर व्यवस्था रहेगी। संचालन मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय ने किया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Election 2024: उत्तराखंड की इस सीट पर महिला वोटर 'नायिका' बनीं, पांच साल में इतने मतदाता बढ़े; देखें आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएम नवनीत पांडेय, एसपी अजय गणपत, मेला मजिस्ट्रेट आशीष जोशी, मेला अधिकारी भगवत पाटनी, सीओ शिवराज सिंह राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, गिरीश वर्मा, संजय पांडेय, राजेंद्र तिवारी, प्रकाश पांडेय, मनोज पांडेय, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, विशन भटट समेत अनेक लोग मौजूद रहे। 

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना ही लक्ष्य : आयुक्त
मेले के शुभारंभ के बाद पत्रकार वार्ता में आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि मां पूर्णागिरि मेले का स्वरूप बढ़ता जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार हर वर्ष बढ़ रही है। पिछले तीन माह में लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता सुरक्षा और दूसरी स्वच्छता-सुंदरता पर होना चाहिए। इस दौरान आयुक्त ने लोगों से अपील की कि 19 अप्रैल को मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। 

दो पैसेंजर ट्रेन से ही चार हजार श्रद्धालु पहुंचे
मां पूर्णागिरि मेले के पहले दिन खासी तादाद में ट्रेन से भी श्रद्धालु पहुंचे। सुबह दो पैसेंजर ट्रेन से करीब चार हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इससे सुबह नौ से 11 बजे के बीच रेलवे स्टेशन पर मां पूर्णागिरि के जयकारे गूंजते रहे। जल्द ही मेला स्पेशल रेल के कासगंज से चलाने की भी संभावना है।

सोमवार सुबह पीलीभीत से टनकपुर पहुंची पैसेंजर रेल संख्या 05341 में करबी एक हजार और बरेली सिटी से टनकपुर सुबह 10:35 बजे पहुंची पैसेंजर ट्रेन संख्या 05321 में तीन हजार यात्री पहुंचे। इनमें अधिकांश मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु थे। ट्रेन पहुंचते ही मां के जयकारों से स्टेशन गूंज उठा।

जीआरपी के चौकी प्रभारी अपर उप निरीक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय, हेड कांस्टेबल कैलाश नाथ, कांस्टेबल नसीम खान के नेतृत्व में टीम सुरक्षा में जुटी रही। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि अब रेल से खासी तादाद में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मेले के दौरान चलने वाले कासगंज से मेला स्पेशल रेल भी जल्द चलने की संभावना है।

श्रद्धालु को हार्ट अटैक आया, हालत स्थिर
मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु को मुख्य मंदिर के पास हार्ट अटैक आ गया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। काली मंदिर पुलिस चौकी इंचार्ज देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि यूपी के सीतापुर निवासी रामदास अपनी बेटी सुमन और दामाद राम सहारे के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे। सोमवार को वह मुख्य मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक हार्ट अटैक आ गया। सूचना पर उन्हें वाहन से अस्पताल के लिए भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed