{"_id":"673e24db8dcf484a43099b29","slug":"30-tests-patients-done-free-cost-district-hospital-champawat-news-c-229-1-cpt1001-115907-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला अस्पताल में निशुल्क होंगी मरीजों की 30 अधिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला अस्पताल में निशुल्क होंगी मरीजों की 30 अधिक जांच
Wed, 20 Nov 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में तीन लाख से अधिक की लागत से जिला पब्लिक हेल्थ लैब (डीपीएचएल) इंस्टाल कर दी गई है। लैब में मरीजों की 30 से अधिक प्रकार की जांचें निशुल्क होंगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
जिला अस्पताल में एनएचएम के सहयोग से जिला पब्लिक हेल्थ लैब तैयार हो गई है। इसके बनने से कई तरह की बीमारियों की जांच होगी। साथ ही सैंपल को बाहरी क्षेत्र में जांच को नहीं भेजना पड़ेगा।
लैब में डेंगू, चिकन पोक्स, दिमागी बुखार, मलेरिया, टाइफाइड, चिकनगुनिया, हिपेटाइटिस ए और ई, बलगम, पेशाब, मवाद, स्टूल सहित 30 प्रकार की जांच होंगी जो लोगों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडे, जितेंद्र पांडे ने बताया कि मरीजों को इन बीमारियों की जांच के लिए सैंपल निजी लैब से करानी पड़ती थी। इसके बाद जांचों को हल्द्वानी भेजा जाता था। जांच की रिपोर्ट मिलने में दो से तीन दिन लग जाते थे, लेकिन अस्पताल में लैब बनने से अब मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
-
सीएमओ ने शुरू कराई जिला पब्लिक हेल्थ लैब
चंपावत। जिला अस्पताल में जिला पब्लिक हेल्थ लैब का सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने शुरू करा दी है। बताया कि आज से अस्पताल में मरीजों की लैब में निशुल्क जांच की जाएंगी। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।
-
अस्पताल में तीन लाख से अधिक रुपये की पब्लिक हेल्थ लैब मशीन लगाई गई है। अस्पताल में मशीन को इंस्टाल कर दिया गया है। जल्द ही इसमें मरीजों की जांचें होना शुरू हो जाएंगी। - डॉ. प्रदीप बिष्ट, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल चंपावत।