{"_id":"586540814f1c1b8840eee257","slug":"30-each-to-rs-80-for-registry","type":"story","status":"publish","title_hn":" 30 रुपए की रजिस्ट्री के लिए 80 रुपए खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 रुपए की रजिस्ट्री के लिए 80 रुपए खर्च
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सर्वर में आई खराबी के चलते स्थानीय डाकघर में तीन दिनों से कामकाज पूरी तरह ठप है। दूरदराज से आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सर्वर खराब होने के कारण लोगों को 30 रुपए की रजिस्ट्री कराने के लिए 50 रुपये खर्च कर चंपावत जाना पड़ रहा है। वहां भी भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कतें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भेजने वाले युवक युवतियों को हो रही है।
आवेदन पत्र जमा करने की तिथियां नजदीक आने के चलते पोस्ट ऑफिस में युवक युवतियां पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर खराब होने की सूचना मिलने पर उन्हें अनावश्यक रूप से अपना समय और धन बर्बाद कर चंपावत जाना पड़ रहा है। यही नहीं लोगों के न तो कैश जमा हो रहा है, और न ही भुगतान हो पा रहा है। इधर, पोस्टमास्टर पीएन कापड़ी का कहना है कि सर्वर में आई खराबी की सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दे दी है। शीघ्र सर्वर में आई खराबी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन