{"_id":"58d2a7264f1c1ba16e1a205a","slug":"28-kg-polythene-thermocol-seized-in-tanakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में 28 किलो पॉलिथीन, थर्माकोल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में 28 किलो पॉलिथीन, थर्माकोल जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में एक दुकान से पॉलिथीन व थर्माकोल जब्त करते नगर पालिका व पुलिस की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन और थर्माकॉल का प्रयोग रोकने के लिए बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में छापे मारे। एक थोक विक्रेता समेत दो दुकानों से करीब 28 किलोग्राम पॉलिथीन और थर्माकोल जब्त कर साढ़े पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है।
हाइकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन पॉलिथीन और थर्माकोल का प्रयोग रोकने को सक्रिय हुआ है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शेखर चंद्र जोशी एवं सीओ आरएस रौतेला के नेेतृत्व में पालिका और पुलिस टीम ने शहर में औचक छापामार कार्रवाई की। ईओ ने बताया कि संजय रस्सी प्रतिष्ठान में मारे गए छापे में करीब 25 किलोग्राम पॉलिथीन एवं थर्माकोल से बनी सामग्री बरामद हुई। जिसे जब्त कर प्रतिष्ठान स्वामी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा शारदा स्नानघाट मेला क्षेत्र में एक फुटकर प्रसाद विक्रेता के यहां से तीन किलोग्राम पॉलिथीन जब्त कर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है।
उन्होंने बताया कि हिदायत देने के बाद भी कई दुकानदार पॉलिथीन और थर्माकोल से बनी सामग्री में सामान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मेला बाजार क्षेत्र में पॉलिथीन की थैलियों में अचार बेचने वालों को भी पॉलिथीन के प्रयोग पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। छापा मारने वाली टीम में कोतवाल वीसी शर्मा, नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, शरद अग्रवाल, अर्जुन सिंह, पूरन लाल साह, प्रकाश नेगी आदि शामिल थे।