{"_id":"5728dca34f1c1bff345cd03e","slug":"25-thousand-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाए
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 03 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि मेले में मंगलवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। लो वोल्टेज, पेयजल संकट से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेला मजिस्ट्रेट ने जल संस्थान व बिजली विभाग से व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेला मजिस्ट्रेट नरेश दुर्गापाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सेलागाड़ से टुन्यास तक लो वोल्टेज व काली मंदिर क्षेत्र में पेयजल समस्या सामने आ रही है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। टुन्यास क्षेत्र के व्यापारी सुरेश महर समेत अनेक व्यापारियों ने बताया कि लगातार सप्ताह भर से पेयजल की दिक्कत आ रही है। शारदा नदी से लिफ्ट योजना की मांग उठायी। इधर, बूम स्थित पार्किंग क्षेत्र में सफाई व्यवस्था अभी भी पटरी पर नहीं आ पायी है। इससे स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, रेल से सोमवार को करीब चार हजार श्रद्धालु पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया वर्तमान में बरेली-कासगंज रेल लाइन पर पीलीभीत-बरेली के बीच ब्राडगेज के चलते मात्र शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग से ट्रेन आ रही है। बरेली रूट पर बस और निजी वाहनों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन