{"_id":"59ca815f4f1c1b6d548b482c","slug":"25-k-pilgrims-came-to-ma-poornagiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र पर अखंड ज्योति जला पूजा-अर्चना करते पं. पूरन चंद्र तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात थमने के बाद शारदीय नवरात्र के चलते मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवक बढ़ गई है। मंगलवार को नवरात्र के छठे दिन करीब 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाए। बुधवार को सप्तमी पर राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान भी देवी के दर्शन के लिए पूर्णागिरि धाम पहुंचेंगे। उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम में दो दिनों से भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुबह से ही मां के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की टोलियां मां के दरबार में पहुंची।
समूचा क्षेत्र देवी मां के जयकारों को गुंजायमान रहा। सुबह के समय दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इधर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के अनुसार विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान बुधवार को सर्किट हाउस काठगोदाम से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना होंगे। देवी मां के दर्शन के उपरांत लोनिवि विश्राम गृह में अल्प विश्राम के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष पूर्वाह्न 11 बजे टनकपुर से काठगोदाम को रवाना होंगे।
मनोकामना के लिए पं. जोशी ने अखंड ज्योति जलाई है
शारदीय नवरात्र के चलते धाम के पुजारी पं. पूरन चंद्र तिवारी ने इस वर्ष भी धाम क्षेत्र में देवी मां की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की है। मंदिर समिति कार्यालय में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर पं. तिवारी सुबह-शाम श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करने के लिए देवी मां की आराधना कर रहे हैं। पूरे नौ दिनों तक यह अखंड ज्योति जलाई जाएगी।
विज्ञापन
दशमी को विधिवत पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण के साथ अखंड ज्योति का समापन होगा। पं. तिवारी तीन दशकों से चैत्र नवरात्रों के साथ ही शारदीय नवरात्रों में भी अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करते हैं।