फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   24 people joined Congress party in the forum

सीमांत मंच में 24 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
24 people joined Congress party in the forum
चंपावत जिले के सीमांत मंच में कांग्रेस की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी लंबा समय है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में पार्टी की ओर से विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ ही लोगों को पार्टी की सदस्यता प्रदान की जा रही है। सोमवार को तल्लादेश के मंच कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में 24 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर हुई जनसभा में मौजूद लोगों का कहना था कि क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की ओर से कई विकास कार्य शुरू किए गए थे। वर्तमान में क्षेत्र में सभी विकास कार्य ठप हैं। इस मौके पर दान सिंह बोहरा, विपिन जोशी, विनोद बडेला, मुकेश कुमार, अशोक सिंह, नंदन सिंह, मान सिंह, मुकेश गुड्डू, लक्ष्मण सिंह, कृष्णा कुमार, रविंद्र कुमार, प्रकाश सिंह, नारायण सिंह, पूरन सिंह, दीवान सिंह, प्रहलाद सिंह, देवेंद्र जोशी, महा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

युकां नेता शिवम गोयल समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस के युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल ने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की मौजूदगी में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में युकां नेता गोयल और उनके 55 समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर शहर के लघु व्यवसायी एसोसियेशन अध्यक्ष शहंशाह भी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश मंत्री किरन देवी, जिला महामंत्री दीपक रजवार, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, रोहताश अग्रवाल, हरीश भट्ट, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडेय आदि मौजूद थे। सोमवार सुबह से ही युकां नेता गोयल के भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट जोरों पर थी। गोयल के भाजपा में शामिल होने से पहले युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने गोयल पर पार्टी विरोधि गतिविधियों के लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed