{"_id":"5ca109f2bdec2214074c01ac","slug":"21554057714-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"623 चालक-परिचालाकों को दो माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
623 चालक-परिचालाकों को दो माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्मिकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। जनवरी के बाद वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को दिक्कतें हो रही हैं। चंपावत जिले में रोडवेज के दो डिपो लोहाघाट और टनकपुर में हैं। रोडवेज के चालक-परिचालकों को वेतन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। इन दोनों डिपो के 623 चालक-परिचालकों को जनवरी के बाद से वेतन नहीं मिला है।
चुनाव आचार संहिता लगने के चलते कर्मचारी इसे लेकर आवाज भी नहीं उठा पा रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई में भी दिक्कतें हो रही हैं। इधर रोडवेज के सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा का कहना है कि रिटायर्ड कर्मियों का भुगतान करने के चलते बजट की कमी हो गई है। धन की व्यवस्था होते ही चालक-परिचालकों के वेतन की अदायगी कर दी जाएगी।