फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टनकपुर, बनबसा से लगी नेपाल सीमा सील

टनकपुर, बनबसा से लगी नेपाल सीमा सील

Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर, बनबसा से लगी नेपाल सीमा सील
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाद बनबसा से लगी भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। रविवार देर शाम चुनाव संपन्न होने के बाद ही परिस्थितियों को देखकर प्रशासन सीमा खोलने के निर्देश जारी करेगा। वहीं, टनकपुर से लगी नेपाल सीमा को भी प्रशासन ने 36 घंटे के लिए सील कर टनकपुर बैराज पर आवाजाही रोक दी है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार रात सीमा सील कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। शनिवार तड़के दूरदराज भारतीय शहरों से आने वाले प्रवासी नेपाली नागरिकों को आईडी देखने और जांच उपरांत सही पाए जाने पर नेपाल भेजा गया। वहीं, नेपाल से किसी को भी भारत आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


केवल गंभीर रूप से बीमार नेपाली नागरिकों, एंबुलेंस एवं विदेशी नागरिकों (थर्ड कंट्री) को ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है।

सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि निकाय चुनाव के चलते रविवार को भी सीमा पूरी तरह से सील रहेगी। चुनाव संपन्न होने के बाद देर शाम परिस्थितियों को देखते हुए सीमा खोली जा सकेगी। इमिग्रेशन चेकपोस्ट के अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को आठ विदेशी (थर्ड कंट्री) पर्यटकों ने पासपोर्ट एवं वीजा की जांच के बाद नेपाल से भारत में प्रवेश दिया गया। वहीं, सीमा सील होने से बनबसा के कारोबार पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चंपावत जिला प्रशासन ने चुनाव के चलते रविवार सुबह पांच बजे से टनकपुर से लगी सीमा को सील करने का फैसला लिया था, लेकिन इस बीच शासन ने शनिवार सुबह से ही सीमा को सील करने का आदेश जारी किया है। माना जा रहा है कि पंजाब के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के 6-7 आतंकियों के भारतीय सीमा में घुसने के इनपुट मिलने के बाद शासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed