{"_id":"5be4769fbdec22699f126fd8","slug":"21541699231-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में पानी के साथ निकली मछली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में पानी के साथ निकली मछली
Updated Thu, 08 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शहर के लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। बृहस्पतिवार को यहां पेयजल लाइन से एक मछली निकली। मछली निकलने से शहर के लोग सकते में आ गए। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की।
पिथौरागढ़ मार्ग पर रहने वाले व्यापारी हितेश मुरारी, राकेश, नवीन सिंह आदि ने बताया कि सुबह जब वे पानी भर रहे थे तब उनके टब पर जिंदा मछलियां निकलने लगी। इससे कुछ दिन पहले भी नल की टोटी से कीड़े आदि निकले थे। लोगों का कहना है कि उन्हें गंदा पानी मिल है।
नागरिकों ने जल संस्थान से पेयजल टैंकों की सफाई करने की मांग की है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि विभाग पेयजल टैंक में नियिमित रूप से क्लोरीनेशन करता है। पानी के साथ मछली आने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।