{"_id":"5ba2899f867a557f6c068a80","slug":"21537378719-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न संबद्ध डॉक्टर आए नहीं विशेषज्ञ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न संबद्ध डॉक्टर आए नहीं विशेषज्ञ डॉक्टर
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में दो दिन अस्थि रोग विशेषज्ञ को संबद्ध करने और 15 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का आश्वासन हवाई निकला। रोजाना औसतन 300 मरीजों वाले इस अस्पताल में न तो संबद्ध किए गए डॉक्टर ने ही सेवा दी, न किसी विशेषज्ञ की तैनाती हो सकी।
सीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर ग्रामीणों द्वारा नौ दिन तक आंदोलन किया था। इसपर दो अगस्त को डीएम ने चंपावत के अस्थि रोग विशेषज्ञ को हफ्ते में दो दिन लोहाघाट में ड्यूटी देने के आदेश दिए थे। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने का भी आश्वासन दिया था मगर महीना भर बीत जाने के बाद भी कोई तैनाती नहीं हुई है। रोगियों को हल्द्वानी, बरेली आदि अस्पतालों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। चौड़ी के राजू कापड़ी की बेटी का पांव टूटा, तो उन्हें इलाज के लिए चंपावत के निजी अस्पताल में दो हजार रुपये खर्च करने पड़े।
टनकपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ को लोहाघाट में हफ्ते में दो दिन संबद्ध किया गया था लेकिन पदोन्नति में ऊधमसिंह नगर तबादला होने के चलते इसका क्रियान्वयन नहीं हो सका। जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ।
आंदोलन के लिए बैठक कल
विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर अगस्त में नौ दिन तक आंदोलन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विपिन गोर्खा ने प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। अब फिर से आंदोलन की रणनीति तय करने को लेकर 21 सितंबर को एनेक्सी भवन में सुबह 10 बजे से बैठक रखी गई है।