फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बदहाल शिक्षा:यहां तो पीटीए ने रखी लोहाघाट आदर्श जीजीआईसी की लाज

बदहाल शिक्षा:यहां तो पीटीए ने रखी लोहाघाट आदर्श जीजीआईसी की लाज

Sun, 05 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बदहाल शिक्षा:यहां तो पीटीए ने रखी लोहाघाट आदर्श जीजीआईसी की लाज
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श जीजीआईसी में शिक्षिकाओं की कमी से छात्राएं दूसरे स्कूलों में जाने को मजबूर हो रहीं हैं। पिछले साल की 543 की छात्राओं की संख्या की तुलना मेें इस बार 54 छात्राएं कम हो गई हैं। मजबूरी में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) ने अपने स्तर से दो प्रवक्ताओं और एक चौकीदार की तैनाती की है।
विज्ञापन


जीजीआईसी को आदर्श विद्यालय का दर्जा मिले दो साल से ज्यादा हो गए हैं। इन दो वर्षों में कभी स्टाफ पूर्ण नहीं हो सका। इंटर में हिंदी, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, गृह विज्ञान के प्रवक्ताओं के और एलटी में अंग्रेजी व सामान्य शिक्षक का पद लंबे समय से रिक्त है।
विज्ञापन


कनिष्ठ लिपिक, स्वच्छक और रात्रि चौकीदार भी नहीं हैं। प्रधानाचार्य मीना शुक्ला का कहना है कि शिक्षिकाओं के पद खाली होने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। रिक्त पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीएम कक्ष भी नहीं
मध्याह्न भोजन योजना कक्ष नहीं होने से छात्राएं खुले में भोजन करती हैं। बारिश के दौरान छात्राओं को अपने-अपनी कक्षाओं में ही भोजन करना होता है। स्कूल के चारों तरफ कोई बाउंड्री वॉल भी नहीं है।


बस रंग-रोगन कर कॉलेज को चमका दिया
पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह ढेक का कहना है कि जीजीआईसी को आदर्श विद्यालय के नाम पर रंग-रोगन कर चमकाया तो गया है, मगर यहां मानकों के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। इससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed