{"_id":"5b1c153b4f1c1b6c4d8b5b79","slug":"21528567099-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों का निरीक्षण
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने शनिवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मिनी आंगनबाड़ी केंद्र राजपुरा में द्वितीय शनिवार को किए जा रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूनाबोरा का निरीक्षण किया। यहां 85 बच्चे अध्ययनरत पाए गए।
प्रधानाचार्य हरीश चंद्र भट्ट ने स्कूल के खेल मैदान के कटाव की जानकारी दी। सीडीओ ने स्कूल में कक्षा सात की छात्राओं को भूगोल विषय का पाठ पढ़ाया। यहां सभी विद्यार्थियों ने अपना परिचय अंग्रेजी में दिया, जिसे देखकर सीडीओ काफी खुश हो गए। उन्होंने प्रधानाचार्य को बच्चों को डिक्शनरी और एटलेस उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ में प्रधानाध्यापिका भारती पांडेय और शिक्षिका राजेश्वरी जुकरिया के शैक्षिक व्यवस्थापन की सराहना की। उन्होंने खूनाबोरा आंगनबाड़ी केंद्र में भी टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में आए निजी स्कूल के आठ बच्चे
चंपावत। सीडीओ के निरीक्षण में इस बात का खुलासा हुआ कि प्राथमिक विद्यालय मनिहारगांव में अच्छी पढ़ाई होने के कारण आसपास के निजी स्कूलों से नाम कटा कर आठ बच्चों ने सरकारी स्कूल में प्रवेश लिया है। सीडीओ ने स्कूल के बच्चों के कई सवाल भी पूछे, जिनका बच्चों ने अंग्रेजी में सही उत्तर दिया। ब्यूरो