फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोहाघाट नगर पंचायत:न तिथि तय न सीट, दावेदारों ने शुरू कर दिया प्रचार

लोहाघाट नगर पंचायत:न तिथि तय न सीट, दावेदारों ने शुरू कर दिया प्रचार

Wed, 11 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट नगर पंचायत:न तिथि तय न सीट, दावेदारों ने शुरू कर दिया प्रचार

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट का स्वरूप क्या होगा? यह अभी तय नहीं हुआ है। नहीं चुनाव की तिथि का ऐलान हुआ है। मगर शहर का सियासी तापमान तेजी से चढ़ने लगा है। कई प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधने में जुट गए हैं।

राज्य बनने के बाद 2003 में हुए पहले चुनाव में लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला आरक्षित थी। इसके बाद 2008 में यह सीट अनारक्षित रही और पिछले चुनाव में ओबीसी महिला रही। 4746 वोटरों वाले इस नगर निकाय में फिलहाल आरक्षण की तस्वीर साफ न होने से तमाम संभावित दावेदारों में असमंजस बना हुआ है। लेकिन इसके बावजूद मतदाताओं को रिझाने के लिए दावेदार पीछे नहीं है। तमाम प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से वोटरों से सीधे संवाद में लग गए हैं।
विज्ञापन


वैसे भाजपा की ओर से दस लोगों ने अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की है। भाजपा की ओर से मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के प्रतिनिधि गोविंद वर्मा, दीपक ओली, विवेक ओली, विपिन वर्मा, रेनू गड़कोटी, रमा देवी, विनोद गोरखा, सूरज सार्की, भागीरथी देवी ने पिछले दिनों पर्यवेक्षक के सम्मुख दावेदारी जताई थी। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विपिन गोरखा, राजू गड़कोटी भी मैदान में हैं। इसके अलावा दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता भी ताल ठोंक रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से अभी कोई भी प्रत्याशी खुलकर सामने नहीं आया है। तमाम संभावित दावेदार लोगों के बीच जाकर समर्थन की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम वोटरों से दिलचस्प होगा सियासी दंगल
लोहाघाट में 2013 में हुए चुनाव के अपेक्षा 2018 में मतदाताओं की तादात में 558 की कमी हुई है। अब यहां 4746 मतदाता हैं। कम वोटरों के चलते सियासी मुकाबला बेहद नजदीकी और कांटे का होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में प्रत्याशियों के लिए एक-एक वोट की खासी अहमियत है।
वार्ड मतदाता
सार्कीटोला 966
बजरंगबली 938
लोहावती 508
ऋषेश्वर 392
ठाड़ाढुंगा 608
मीनाबाजार 581
कचहरी 753
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed