{"_id":"5ac3b8674f1c1bcd618b549d","slug":"21522776167-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने फूंका सीबीएसई अध्यक्ष का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने फूंका सीबीएसई अध्यक्ष का पुतला
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/बनबसा। सीबीएसई चेयरमैन को हटाने और 10वीं, 12वीं कक्षाओं के पेपर लीक मामले से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय के एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्हाेंने मंगलवार को चेयरमैन का पुतला फूंका।
जिला संयोजिका और छात्रसंघ उपाध्यक्षा पूजा खाती, जिला सह संयोजक हरीश जोशी के नेतृत्व में प्राचार्या के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। वहां पर नगर मंत्री आदर्श भट्ट्, तहसील संयोजन कैलाश नाथ, पूरन सिंह, शोभा, पूजा, आशा, मृणालिनी, कंचन आदि मौजूद थे। वहीं, बनबसा में छात्रसंघ अध्यक्ष शिखर चंद के नेतृत्व में छात्रों ने नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और फिर सीबीएसई के चेयरमैन का पुतला फूंका।
उन्होंने कहा कि लीक हुए पेपरों की दोबारा परीक्षा कराने से देशभर के छात्र एवं अभिभावकों में गुस्सा है। उन्होंने सीबीएसई चेयरमैन को बर्खास्त करने एवं मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अमित कुमार, विपिन भट्ट, दीपक चंद, किशन कश्यप, सुमित खर्कवाल, विनोद चंद, प्रदीप कोहली, अजय बिष्ट आदि शामिल थे।