{"_id":"5a8f0d604f1c1bbd218b49a6","slug":"21519324512-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि में कम खर्च करने पर सीडीओ ने नोटिस जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि में कम खर्च करने पर सीडीओ ने नोटिस जारी किया
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विधायक निधि के कार्यों में धन अवमुक्त करने के बावजूद काम में देरी पर राजकीय निर्माण विभाग को नोटिस जारी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने विभाग से अवमुक्त रकम को मौजूदा वित्त वर्ष में उपयोग में लाने की हिदायत दी है। बृहस्पतिवार को विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने धन का वक्त पर उपयोग नहीं करने पर अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
बताया गया कि विधायक निधि के कामों के लिए राजकीय निर्माण विभाग को 2.83 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन जनवरी तक विभाग ने महज 56 लाख रुपये ही खर्च किए हैं। इसी तरह चारों विकासखंड अधिकारियों से भी धन का वक्त पर उपयोग करने को कहा गया है।
बता दें कि विधायक निधि के तहत लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से विकास विभाग को भेजे गए 78 प्रस्तावों के लिए 269.50 रुपये की धनराशि में से 148.75 रुपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त किए जा चुके हैं। वहीं चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी की ओर से 161 विकास कार्यों के लिए 269.50 लाख रुपये के सापेक्ष 242.20 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त कर दिए हैं।