{"_id":"5a773bf34f1c1bd34b8b6c83","slug":"21517763571-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पर्यटन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पर्यटन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में स्थित सैदोलाबोरा की पहाड़ियों में युवाओं का एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स जारी है। पर्यटन विभाग की ओर से जिले के युवाओं को एडवेंचर कोर्स के तहत पर्वतारोहण के अलावा आपदा प्रबंधन के लिए भी दक्ष बनाया जा रहा है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने सैदोलाबोरा की पहाड़ियों में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं को पर्वतारोहण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
उन्होंने चट्टान में रस्सियों के सहारे चढ़ने और उतरने का सही प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की पीठ भी थपथपाई।
जिला पर्यटन अधिकारी के अनुसार विभाग की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण में शामिल युवाओं को भविष्य में अन्य उच्च स्तरीय प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। फाउंडेशन कोर्स का संचालन कर रही रियल संस्था के आशीष जोशी और रितेश राय के अनुसार युवाओं को रैपलिंग, जुमारिंग, माउंट क्लाइबिंग, रिवर क्रासिंग में भी दक्ष बनाया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर धन सिंह, राजेंद्र पुनेड़ा की ओर से युवाओं को पर्वतारोहण के दौरान जरूरी उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन