{"_id":"5a4e63084f1c1b0e788b69ca","slug":"21515086600-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही सरकार
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार अपने विकास कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही है। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नौ माह के कार्यकाल में प्रदेश के चार लाख लोगों को गैस कनेक्शन की सुविधा प्रदान करने के साथ नवजात कन्याओं के लिए कन्याधन योजना शुरू की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूमि उपलब्ध कराने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान की व्यवस्था भी कर रही है। अगले पांच सात वर्षों में राज्य का कोई भी क्षेत्र और व्यक्ति विकास से अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिकाओं को नगर के विकास के लिए पूर्व से अधिक धनराशि दी जा रही है।
पहाड़ों से पलायन को रोकने हेतु पलायन आयोग का गठन कर पलायन के कारणों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। शहरी विकास कहा कि अगले तीन माह में चिकित्सकों की भर्ती करने के साथ मृदा परीक्षण हेतु कृषि मोबाइल बैंक स्थापना के साथ किसान आयोग का गठन, नर्सरी एक्ट, प्रत्येक जिले में एक पर्यटन केंद्र, मॉडल आईटीआई बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो यूनिवर्सिटी का कार्य प्रगति पर होने के साथ देहरादून में मैट्रो रेल के प्रथम चरण का ढांचा तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, डीएम डॉ.अहमद इकबाल मौजूद रहे।