{"_id":"5a4d174a4f1c1b32198b4a69","slug":"21515001674-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे रंग में जैविक तथा नीले रंग के कूड़ेदान में डाले अजैविक कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे रंग में जैविक तथा नीले रंग के कूड़ेदान में डाले अजैविक कूड़ा
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से लगे ढकना बड़ोला ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने 202 परिवारों को जैविक और अजैविक कूड़ेदान वितरित किए।
सीडीओ ने लोगों से हरे रंग के कूड़ेदान में जैविक और नीले रंग के कूड़ेदान में अजैविक कूड़ा डालने और उसका निस्तारण गांव में तैयार किए जा रहे छह कूड़ेदानों में करने को कहा। उन्होंने गांव में निर्मित किए जा रहे सोख्ता पिटों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद चौधरी, स्वजल के धीरज जोशी, मोहम्मद खान, ग्रामीण स्वच्छता समिति के कोषाध्यक्ष जीवन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।