फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   215 gram panchayats in the district became TB free

Champawat News: जिले में 215 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

Wed, 02 Jul 2025 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 02 Jul 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
215 gram panchayats in the district became TB free
चंपावत जिला कार्यालय सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान की बैठक में मौजूद अ​धिकारी।स्रोत:सूचना व
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा हुई। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की 215 ग्राम पंचायतें वर्तमान में टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं। इनमें एक भी सक्रिय टीबी मरीज नहीं है।
विज्ञापन

डीएम ने शेष क्षेत्रों को भी शीघ्र टीबी मुक्त बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वंचित एवं संवेदनशील आबादी का चिह्नीकरण कर प्राथमिकता के आधार पर स्क्रीनिंग करने को कहा। सभी चिह्नित मरीजों को समय पर उपचार और दवाएं दी जाएं।
विज्ञापन

निक्षय मित्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें
डीएम ने निक्षय मित्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को ब्लॉक वार रणनीति बनाकर गांव-गांव और वार्ड-वार्ड स्तर तक टीबी उन्मूलन के लिए ठोस कार्य करें। पांच जुलाई से चार सितंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें टीबी सहित अन्य बीमारियों की भी जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडे, डॉ. अंजली, डॉ. विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed