{"_id":"57ffc98e4f1c1b8e1528fcd7","slug":"21-and-22-october-will-be-the-lions-diwali-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 और 22 अक्तूबर को होगा लायंस दीपावली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 और 22 अक्तूबर को होगा लायंस दीपावली मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
रावण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शहर के गांधी मैदान में आगामी 21 अक्तूबर से शुरू होने वाले लायंस क्लब के दो दिवसीय दीपावली मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजक क्लब ने मेले के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली है। मेले के आयोजन से होने वाली आय निर्धन नेत्र रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
क्लब के अध्यक्ष संजय छतवाल और सचिव क्रांतिमोहन सक्सेना ने बताया कि मेले के पहले दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अंडर 6 से 12 आयु वर्ग के बच्चों की प्ले डांस, फैंसी ड्रेस, टैलेंट शो प्रतियोगिता के साथ ही शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई, स्वच्छता, कन्या भ्रूण हत्या आदि प्ले प्रतियोगिता के विषय होंगे।
विज्ञापन
प्रतिभाग के इच्छुक बच्चों को पंजाब नेशनल बैंक के सामने हर्बल रतन फर्म में 17 अक्तूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उन्होंने बताया कि मेले के दूसरे दिन आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ ही लक्की ड्रॉ के साथ मेले का समापन होगा। अध्यक्ष छतवाल ने बताया कि क्लब ने मेला आयोजन कमेटी गठित कर सदस्यों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी दी है। पुलिस प्रशासन से मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन